.jpg)
- रिश्ते के भाई ने किया रेप
- 16 वर्षीय किशोरी के साथ करता रहा रेप
- गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
भोपाल/स्वाति वाणी:-
जबलपुर में 16 वर्ष की किशोरी के साथ उसी के रिश्ते के भाई द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा किशोरी के गर्भवती होने पर हुआ, जिसके बाद आरोपी बिहार भाग गया। किशोरी ने अपने पिता को अपनी आपबीती सुनाई और अधारताल थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई, पुलिस पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।
चार महीने तक किशोरी के साथ रेप करता रहा आरोपी
अधारताल पुलिस के मुताबिक 4 माह पूर्व बिहार निवासी किशोरी की खाला का बेटा काम के सिलसिले में किशोरी के घर आया था। वह किशोरी के घर में कई दिनों तक रुका रहा। इसी दौरान किशोरी को घर में अकेला पाकर आरोपी ने जबरन रेप किया। इसके बाद आरोपी बीते चार महीने तक किशोरी के साथ रेप करता रहा। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। आरोपी से उसने इसके बारे में बात की इसके बाद आरोपी बहाना कर बिहार भाग गया।
किशोरी के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी को पेट में दर्द हुआ और परिजन उसे अस्पताल दिखाने ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसके गर्भवती होने की बात परिजनों को बता। तब जाकर किशोरी ने आरोपी की करतूत उजागर की जिसके बाद वह पिता के साथ अधारताल थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।