BJP मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर संगठन पर हावी होती सत्ता….रायशुमारी में की गई औपचारिकता पूर्ण | 

भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर संगठन पर हावी होती सत्ता….रायशुमारी में की गई औपचारिकता पूर्ण | 

    
मंदसौर : भाजपा मंडल अध्यक्ष के मनोनयन को लेकर पिछले 3 दिनों से लगातार सरगर्मी का बाजार पूरे जिले में गरमाया हुआ है। हर जगह मंडल अध्यक्ष बनने को लेकर लगातार दावेदार अपने आकाओं को सेट करने में लगे हैं और लगातार खबर आने का इंतजार कर रहे हैं । लेकिन मंदसौर जिले में सूत्रों की माने तो ऐसा लग रहा है कि जिन जिन मंडल में प्रबल रूप से नाम नगर इकाई के अध्यक्ष द्वारा दिए गए थे ।

हम बात करें धुंधडका मंडल की तो वहां सिर्फ पैनल में एक नाम है, साथ ही सुवासरा मंडल की बात करें तो वहां दिलीप सिंह तरनोद का नाम और शामगढ़ मंडल की बात करें तो बलवंत सिंह पवार और सुनील पटेल का नाम ना होना अपने आप कई सवाल खड़े कर रहा है। मंदसौर ग्रामीण की बात करें तो शिव गुर्जर का नाम ना होना, सीतामऊ मंडल की बात करें तो दशरथ डांगी का नाम ना होना उम्रदराज व्यक्ति राधेश्याम पाथर और मनोहर बैरागी का नाम होना, दलोदा मंडल की बात करें तो हेमन्त धनोतिया, सुमित सेन का नाम ना आना, साथ ही पूरे जिले में ऐसे कई मंडल है जहां पर काम करने वाले व्यक्तियों के नाम ना आना कही न कही जनप्रतिनिधियों पर सवाल पैदा करता है | रायशुमारी की लिस्ट भोपाल जाना और वहां से ये नाम न आना संगठन से बड़ी क्या सत्ता हो गई है ये सवाल खड़ा होता है। ऐसा लगता है कि अब भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने केवल अपने लोगो को ही सेट कर संगठन को खत्म करने की व्यवस्था कर ली है।

Exit mobile version