एक बड़े घोटाले की कहानी है द बिग बुल, फर्स्ट लुक हुआ जारी

अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म 'द बिग बुल' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. अजय देवगन और आनंद पंडित फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं.

'द बिग बुल' फ़िल्म भारत के चर्चित हर्षद मेहता केस पर आधारित है. बता दे कि हर्षद मेहता ने साल 1992 में स्टॉक मार्केट से जुड़ा घोटाला किया था.

फिल्म का निर्देशन कूकी गुलाटी कर रहे हैं. गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन की पिछली फ़िल्म मनमर्जिया थी. वे इस साल अनुराग बसु की 'लूडो' फिल्म में भी नजर आने वाले हैं. हालांकि द बिग बुल फिल्म की रिलीज के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है.

Exit mobile version