इंदौर:- संयोगितागंज थाने के ASI ने तोड़ा दम, मौत की थी यह वजह

इंदौर / गरिमा श्रीवास्तव:- आज संयोगितागंज थाने के एएसआई ने दम तोड़ दिया. आपको बता दें कि संयोगितागंज थाने पर तैनात एएसआई को 2 दिन पहले ही ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 2 दिन से एएसआई कुंवर सिंह वेंटिलेटर पर थे.जिसके बाद आज उनकी मौत हो गई है. 

 मौत होने पर लगातार लोगों के बीच की आशंका थी कि कहीं उन्हें कोरोना जैसा कोई खतरा तो नहीं. पर पुलिस अधिकारियों ने यह बात साफ किया है कि चिकित्सकों ने बताया कि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे. उनके शरीर के शुगर का स्तर तेजी से बढ़ गया था. लगातार प्रयास करने के बाद भी कुंवर सिंह को बचाया नहीं जा सका. 

Exit mobile version