.jpg)
भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐंसी घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ है, जिसके बारे में सुनते ही लोग अचंभित हो जाते है। भोपाल स्थित नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने विघार्थियों को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला उजागर होने के बाद आरोपी प्रोफेसल से इस्तीफा ले लिया गया है। वहीं मामले की जांच भी शुरू हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, एनएलआईयू में प्रोफेसर पर 500 से अधिक विघार्थियों ने अश्लील मैसेज और वीडियोस भेजने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर एनएलआईयू के छात्रों का संगठन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिला, मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने निवास में बड़ी बैठक बुलाई। बैठक में डीजीपी और कमिश्नर भोपाल को संबंधित शिक्षक के विरूद्ध जांच कर कड़ी से कड़ी कार्यवाई के निर्देश दिए हैं। एक महिला अधिकारी को केस इंचार्ज बनाया गया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि, छात्रों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले पर सीजेआई और हाईकोर्ट के जस्टिस से भी चर्चा करूंगा।
वहीं इस मामले में भोपाल कमिश्नर का बड़ा बयान आया है। उन्होंने छात्राओं की मांग पर आरोपी प्रोफेसर से इस्तीफा ले लिया है। पुलिस पीड़ित छात्राओं के संपर्क में है, और आज से मामले की जांच शुरू होगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मामले में जांच के निर्देश दिए है। इस मामले को लेकर छात्राओं ने कॉलेज परिसर में धरना भी दिया था।