सबको आभार लेकिन मुख्यमंत्री को नहीं, आखिर कब तक चलेगी सिद्धू और कैप्टेन के बीच जंग??

 

पंजाब : कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद मानो हर जगह हलचल सी मच चुकी है,पंजाब में तो भारी कोलाहल का माहौल है | हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सबको बधाई देते हुए दिखे, जिसमे उन्होंने लिखा की मेरी यात्रा अब शुरू हुई है, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा और अन्य नेताओं को धन्यवाद दिया परन्तु मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह का जरा भी जिक्र नहीं किया | 

आपको बता दे की इससे पहले भी ये देखा गया है की सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह में मतभेद देखा गया है और दोनों सुर्खियों में बने रहे हैं | कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने के बाद सिद्धू के सम्मान में कांग्रेस नेता तृप्त बाजवा ने अपने घर पर चाय पार्टी दी थी इसमें भी अमरिंदर सिंह को छोड़कर सभी नेता शामिल हुए थे, इससे तो यही स्पष्ट होता है के सिद्धू और अमरिंदर सिंह के बीच मतभेद जारी है। अब देखना ये होगा आखिर कब तक दोनों में जंग चलती रहेगी और दूरियां बरकार रहेंगी | 

Exit mobile version