टेक्सटाइल पर GST बढ़ने के फैसले को फिलहाल किया गया स्थगित, अगली बैठक में होगा फैसला

टेक्सटाइल पर GST बढ़ने के फैसले को फिलहाल किया गया स्थगित,

 

 

 नई दिल्ली:- GST परिषद की आज 46वीं बैठक हुई. इस बैठक में मौजूद हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि टेक्सटाइल पर जीएसटी बढ़ने के फैसले को स्थगित किया गया है.

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज जीएसटी काउंसिल की 46वीं बैठक हुई है। राजधानी दिल्ली में हुई इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। मीटिंग में टेक्सटाइल पर जीएसटी दर बढ़ाने के फैसले को फिलहाल टाल दिया गया है। अगली बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा।

बैठक में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, डॉ. भागवत किशनराव कराड के अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्तमंत्री शामिल हुए।

Exit mobile version