सभी खबरें

रसोई योजना के लिए 20 अक्टूबर तक निविदाएं आमंत्रित

खरगोन/लोकेश कोचले – दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत खरगोन एवं महेश्वर में रसोई योजना प्रारंभ की जाना है। इसके लिए इच्छुक पंजीकृत स्वयंसेवी संस्थाएं, अशासकीय सेवा भावी संस्थाएं, एनजीओ व समुह 20 अक्टूबर शाम 5 बजे तक जिला शहरी अभिकरण खरगोन में निविदाएं बंद लिफाफे में जमा करा सकता है। 

परियोजना अधिकारी प्रियंका पटेल ने बताया कि योजना के संचालन में शर्तें निर्धारित की गई है। इसके अनुसार संस्था का जीवित पंजीकृत एवं विगत 5 वर्षों का ऑडिट तथा समान कार्य का अनुभाव होना आवश्यक है। इसके अलावा अन्य शर्तें जिला शहरी विकास अभिकरण, खरगोन नपा एवं नगर परिषद महेश्वर में कार्यालयीन समय में देखी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button