सभी खबरें

बड़ी खबर : इस शहर में 10 दिन का लगाया गया टोटल लॉकडाउन, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद 

बड़ी खबर : इस शहर में 10 दिन का लगाया गया टोटल लॉकडाउन, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद 

छत्तीसगढ़/रायपुर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 दिन के लिए टोटल लॉकडाउन का एलान किया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ विभिन्न समाज के प्रमुखों और अधिकारियों से बात कर कोरोना के हालात की समीक्षा की. प्रारंभिक सुचना के मुताबिक शुक्रवार की शाम से 19 अप्रैल की सुबह तक आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर सब कुछ बंद रहेगा. अस्पताल, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप को इससे  छुट दी गयी है. कुछ क्षण पूर्व रायपुर कलेक्टर डॉ.एस.भारतीदासन ने विस्तृत गाइडलाइन जारी की. 

राज्य में रोजाना 6 हजार से अधिक मरीज मिल रहे, जिसे देखते हुए राजधानी रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन रहेगा. महामारी की चिंता की चर्चा के दौरान रोकथाम का यह उपाय प्रदेश के लिए अभी उचित नज़र आया. प्रदेश में संक्रमण के बढ़ते हुए आंकड़ों को नज़रंदाज़ ना करते हुए छत्तीसगढ़ की राजधानी में 10 दिन का टोटल लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया. अस्पताल, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, के अलावा दूधवालों को शर्तों के साथ छूट रहेगी. उद्योग संचालन के लिए परिसर में ही करना होगा मजदूरों का इंतज़ाम.
सरकार ने ये फैसला राजधानी में एक दिन में 2 हजार 821 मामले सामने आने के बाद किया. पिछले 24 घंटे में रायपुर में 26 लोगों की जान संक्रमण से गई. राजधानी में पहली मौत 29 मई को हुई थी…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button