सभी खबरें

एमपी के शाजापुर में आज रात से 58  घंटे का लॉकडाउन

एमपी के शाजापुर में आज रात से 58  घंटे का लॉकडाउन    

मध्य प्रदेश//भोपाल:– मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है जानकारों के अनुसार यह कोरोना की दूसरी लहर चल रही है और यह और भी ज्यादा खतरनाक है प्रदेश के कई जिलों में तो पॉजिटिविटी दर दुगने स्तर पर पहुंच गई हैं। भोपाल में 618, इंदौर में 866, और प्रदेश में 3722 पॉजिटिव केस मिलने के बाद से शनिवार को भी लॉकडाउन लगाने की तैयारी है गौरतलब हो रविवार को तो पहले से ही  लॉकडाउन जारी है। प्रदेश के कुछ शहर  भोपाल, जबलपुर, और इंदौर समेत 13 शहरों में शनिवार और रविवार को भी लॉकडाउन लगाने की तैयारी है।  भोपाल में मंगलवार को 618 और पुरे प्रदेश में 3722 नए संक्रमित केस मिले। यहाँ पर कुछ अस्पताल जैसे कि एलएन अस्पताल पीपुल्स अस्पताल को सरकार ने कोविड अस्पताल घोषित कर दिया है यहाँ पर कोविड मरीज़ों का निशुल्क ईलाज किया जायेगा। आपको बता दे बुधबार रात से शाजापुर में 58 घंटे का लॉकडाउन लगाया जाएगा। वही कटनी में नाईट कर्फ्यू और उमरिया ज़िले में भी संडे  लॉकडाउन रहेगा। कटनी में नाईट कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। अब तो ऐसे भी मामले सामने आ रहे है जिनको टीका लग गया है उसके बाद भी वह पॉजिटिव आ रहे है।  

आपको बता दे शाजापुर में यह लॉकडाउन 7 अप्रैल रात 8 बजे से 10 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button