कुक्षी :- एसडीएम विवेक तहसीलदार सुनील कुमार डावर ने बाग क्षेत्र का भ्रमण कर आधार सीडिंग का किया निरीक्षण

कुक्षी :- एसडीएम विवेक तहसीलदार  सुनील कुमार डावर ने बाग क्षेत्र का भ्रमण कर आधार सीडिंग का किया निरीक्षण

हितग्राहियों के घर पहुंच कर एसडीएम ने ली आधार सीडिंग की जानकारी

कुक्षी/मनीष आमले:- कुक्षी तहसील के बाग क्षेत्र में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी विवेक कुमार, तहसीलदार सुनील कुमार डावर ने आज कुक्षी तहसील के बाग क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पात्रता पर्ची की जानकारी ली शासन की मंशा अनुरूप वन नेशन 1 कार्ड योजना के अंतर्गत कोई भी पात्र व्यक्ति राशन से वंचित ना हो 100% राशन का वितरण कार्य किया जाए इसी उद्देश्य से पात्रता पर्ची का वितरण कार्य किया जा रहा है
पात्रता पर्ची वितरण कार्य को लेकर एसडीएम विवेक कुमार द्वारा आज बाग क्षेत्र के ग्राम बंधा,थाना-पीपलवा,चमझार घोटिया देव क्षेत्र आदि का भ्रमण किया इस दौरान वे हितग्राहियों के घर पर भी पहुंचे हितग्राहियों से चर्चा करते हुए पात्रता पर्ची की जानकारी ली एसडीएम विवेक कुमार द्वारा इस दौरान गांव का भ्रमण भी किया गया अधिकांश लोगों के आधार कार्ड ना होने के कारण योजना से वंचित मिले एसडीएम विवेक कुमार द्वारा छूटे हुए व्यक्तियों के आधार लिंक जोड़ने के निर्देश दिए विवेक कुमार के निरीक्षण दौरे के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारी पंचायत सचिव, पटवारी उपस्थित रहे

Exit mobile version