नट्टू काका ने किया असित मोदी का धन्यवाद कहा वह मेरे लिए भगवान की तरह है

नई दिल्ली/आयुषी जैन– सब टीवी के सबके फेवरेट शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका का रोल अदा कर रहे अभिनेता घनश्याम नायक बीते कुछ समय से काफी बीमार चल रहे थे.. दरअसल नट्टू काका के गले में 8 गांठ पड़ गई थी जिसके चलते उनके ऑपरेशन हुए. 

बता दे एक्टर ने प्रड्यूसर की तारीफ करते हुए कहा है कि असित मोदी मेरे लिए भगवान की तरह है..

लंबे समय से बीमार चल रहे एक्टर की गले में गांठ पड़ने की वजह से करीबन 4 से 5 लाख रुपए खर्च हो गए और ईश्वर की कृपा से मुझे किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ी प्रोड्यूसर आशिक मोदी मेरे लिए भगवान की तरह ही है पिछले छह-सात महीने से मैं काम नहीं कर रहा हूं इसके बावजूद असित मोदी ने मेरा पूरा पेमेंट दिया और वही पैसे आज मेरे इलाज के काम में आ रहे हैं उन्होंने इस बात का भी आश्वासन दिया कि यदि मैं अपनी तबीयत की वजह से छूट ना कर पाऊं तब भी वह मेरी सैलरी नहीं काटेंगे जरूरत पड़ने पर वह हमेशा मेरे लिए खड़े रहेंगे इससे ज्यादा मैं उनसे क्या मांग सकता हूं उनका जितना धन्यवाद करूं उतना कम होगा.

Exit mobile version