सिर्फ एक ही शब्द से स्वरा भास्कर ने दे दी नागरिकता संशोधन बिल पर अपनी प्रतिक्रिया

लोकसभा में पास हो गया है नागरिकता संशोधन बिल
स्वरा ने ट्वीट कर दी अपनी प्रतिक्रिया

लोकसभा में आज गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नागरिकता संशोधन बिल पेश किया गया. जिसके पक्ष में 293 मत पड़े और विपक्ष में 84. इस बात के सामने आने के बाद से ही देशभर में इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है. बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस बिल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

स्वरा ने ट्वीट कर लिखा है- शेम यानी की लानत है!

गौरतलब है कि स्वरा भास्कर राजनीतिक हलचलों पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया देती रहती है.

Exit mobile version