अवैध संबंध के शक में दोस्त ने दोस्त कि ली जान, पहले शराब पार्टी फिर चाकू से रेत दिया गला

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- राजधानी भोपाल में हत्या का एक ऐंसा मामला सामने आया है जिससे दोस्ती पर से विश्वास उठ जाएगा, घटना शबरी नगर के पीछे छोला मंदिर थाना इलाके की है। बता दें कि वारदात अवैध संबंध के शक के चलते हुई है। मृतक पिंटु राजपूत के उपर उसके दोस्तों को शक था कि उसका अवैध संबंध चल रहा है, जिसके चलते पहले उन्होंने शराब पार्टी की फिर पिंटु का का गला चाकू से रेत कर हत्या कर दी। मामले में ऋतिक और प्रिंस नाम के दो युवकों पर लगाया गया है, पुलिस अभी संदेहियों से पूछताछ कर रही है।  

Exit mobile version