Surya Grahan Live: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, वैज्ञानिकों ने नाम दिया "रिंग ऑफ फायर"

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लग रहा हैं। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा। साल के इस आखिरी सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिकों ने ‘रिंग ऑफ फायर’ का नाम दिया हैं। भारत के अलावा ये पूर्वी यूरोप, उत्तरी-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी अफ्रीका में भी देखा जा सकेगा। 

आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 8.03 मिनट से शुरू होगा और सूर्य ग्रहण सुबह 9.24 से चंद्रमा सूर्य के किनारे को ढकना शुरू करेगा, पूर्ण सूर्य ग्रहण सुबह 9.26 पर दिखाई देगा। वहीं, सुबह 11.05 बजे तक यह सूर्य ग्रहण खत्म हो जाएगा। इस ग्रहण की अवधि 3 घंटे 12 मिनट होगी। 

बता दें कि इससे पहले इस साल 6 जनवरी और 2 जुलाई को आंशिक सूर्य ग्रहण लगा था। जबकि अगला सूर्य ग्रहण भारत में 21 जून, 2020 को दिखाई देगा। 

Exit mobile version