सभी खबरें
नीट PG काउंसलिंग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, OBC को 27% आरक्षण बरकरार।
.jpg)
नई दिल्ली/प्रियंक केशरवानी:- सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी काउंसलिंग पर बड़ा फैसला देते हुए ओबीसी के 27% आरक्षण को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने ने EWS के 10% आरक्षण को भी जारी रखने कक आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला देते हुए कहा कि ओबीसी को 27% और EWS के 10% आरक्षण के साथ अब जल्द काउंसलिंग शुरू की जाए।
यह निर्णय सिर्फ 2021 में रहेगा प्रभावी
नीट पीजी मे ओबीसी और EWS के आरक्षण पर यह निर्णय अभी सिर्फ 2021 के लिए दिया गया। भविष्य में यह निर्णय प्रभावी रहेगा या नहीं यह आगे की सुनवाई में तय होगा। पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 3 मार्च को होनी है।




