22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

अतिथि शिक्षकों का कमलनाथ सरकार पर बड़ा हमला

लेकिन जो अतिथि शिक्षक अपने वर्तमान मानदेय में कार्य करने को तैयार हैं उनके लिए बजट नहीं है।

भोपाल : भोपाल के यादगार -ए – शाहजहानी पार्क में दो समूह लगातार जन सत्याग्रह कर रहे हैं। एक तरफ अतिथि विद्वान तो दूसरी तरफ अतिथि शिक्षक। अभी हाल ही में मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने उच्च शिक्षक भर्ती की प्रोविजनल सूची जारी किया था। जिसे लेकर अतिथि शिक्षकों ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। जहां उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षकों के भर्ती के लिए सरकार के पास बजट है। लेकिन हमारे लिए नहीं ? अतिथि शिक्षकों ने शनिवार को सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए नियमितीकरण की मांग को एक बार फिर से दोहराया है।अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने कहा है कि हमारे पास बजट नहीं है। इसीलिए हम नियमितीकरण की मांग को पूरा नहीं कर सकते हैं। तो वहीं दूसरी ओर सरकार ने उच्च शिक्षक भर्ती की प्रोविजनल सूची जारी कर दी है सरकार के पास उन्हें देने के लिए बजट है लेकिन जो अतिथि शिक्षक अपने वर्तमान मानदेय में कार्य करने को तैयार हैं उनके लिए बजट नहीं है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।