अचानक जयपुर से इंदौर लौटे कांग्रेस विधायक, कही ये बात, बढ़ गई कमलनाथ सरकार की दिक्कतें!

मध्यप्रदेश/इंदौर – कमलनाथ सरकार के इंदौर से विधायक संजय शुक्ला अचानक जयपुर (Jaipur) से इंदौर लौट आए हैं। उनके अचानक लौट आने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है की वो बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। हालांकि उन्होंने इस पर अपनी सफाई भी दी हैं। शुक्ला ने कहा वो कांग्रेस में ही रहेंगे। 

विधायक संजय शुक्ला ने स्पष्ट करते हुए कहा कि मैं बीजेपी में नहीं जाऊंगा, मेरी लड़ाई जारी हैं। कांग्रेस पार्टी ने मुझे बहुत सम्मान दिया हैं। एनएसयूआई के अध्यक्ष से लेकर दो बार पार्षद और फिर विधायक बनाया हैं। मैं इस पार्टी को नहीं छोड़ सकता। मेरे बारे में अफवाह उड़ाई जा रही है कि मैं बीजेपी में शामिल हो रहा हूं। 

इस दौरान विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि जयपुर में अभी कांग्रेस के 84 विधायक हैं। हम लोग पूरी ताकत से कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी के साथ हैं।  जयपुर में विधायक आराम कर रहे हैं। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। सरकार को कोई खतरा नहीं हैं। 

संजय शुक्ला ने कहा-मैं गरीबी से ऊपर उठा हूं और ज्योतिरादित्य सिंधिया शुरू से सिंहासन पर बैठे हैं वो कार्यकर्ताओं की दिक्कत नहीं जानते हैं। बता दे कि उनकी निगरानी के लिए सीएम कमलनाथ ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय वाकलीवाल को लगा दिया। जो पूरे समय उनके साथ हैं।

Exit mobile version