शिवराज सरकार के कदमों में मप्र पुलिस, सब इंस्पेक्टर ने छुए मंत्री के पैर, वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सब इंस्पेक्टर शिवराज सरकार के मंत्री के पैर छूते हुए नज़र आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश के उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ग्वालियर जिले की अपनी ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के गांव पदमपुर खेरिया में विकास कार्यों का लोकार्पण करने गए थे। यहां पदस्थ सब इंस्पेक्टर हितगोपाल सिंह यादव वहां मंत्री की सुरक्षा में तैनात थे। सब इंस्पेक्टर ने जैसे ही मंत्री को गाड़ी से उतरते देखा, वे आगे बढे और मंत्री के पैर छू लिए।
खास बात ये है कि सब इंस्पेक्टर जब पैर छू रहे थे तो मंत्री रुके नहीं और आगे बढ़ लिए। जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।
गौतलब है कि खादी और खाकी का गठबंधन बरसों पुराना रहा हैं। एक सरकार चलाती है तो दूसरी समाज की सुरक्षा का जिम्मा उठाती हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में आये राजनैतिक बदलाव के बाद खाकी हमेशा खादी के कदमों में दिखाई देती हैं।


.jpeg)

