
• बिन्नी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
• बिन्नी ने 2016 के बाद कोई मैच नहीं खेला
• बिन्नी के नाम कई शानदार रिकॉर्ड
नई दिल्ली/मोहित कुमार पांचाल:
भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी ने अचनक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। बिन्नी ने अपने करियर में टीम इंडिया के लिए 6 टेस्ट,14 वनडे और तीन टी-20 मुकाबले खेले है और साल 2015 में खेले गए विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे थे। भारत के लिए उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में खेला था और इसके बाद से वह टीम से ड्रॉप कर दिया था और बाद मे उन को वापसी करने का मौका नहीं मिल पाया।
स्टुअर्ट बिन्नी के कई शानदार रिकॉर्ड
बिन्नी के नाम वनडे में भारत की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी परफॉर्मेंस करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है,17 जून 2014 को बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर वनडे मैच मे स्टुअर्ट बिन्नी ने मात्र चार रन देकर 6 विकेट झटके थे। यह किसी भी भारतीय गेंदबाज का वनडे में सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस है, स्टुअर्ट बिन्नी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से किया था। वनडे क्रिकेट में खेले 14 मैचों में बिन्नी ने 28.75 की औसत से कुल 230 रन बनाए और 20 विकेट झटके। टी-20 में इस ऑलराउंडर का प्रदर्शन हालांकि कुछ खास नहीं रहा और 3 मुकाबलों में उन्होंने सिर्फ 35 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में भी वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में एक ही विकेट निकाल सके। टेस्ट क्रिकेट में बिन्नी ने इंग्लैंड के खिलाफ 2014 में अपना डेब्यू किया और इस फॉर्मेट में 194 रन बनाने के साथ-साथ 3 विकेट चटकाए। अब संन्यास के बाद स्टुअर्ट बिन्नी कोचिंग में अपना दूसरा करियर शुरू कर सकते हैं।
स्टुअर्ट बिन्नी का बयान
बिन्नी ने बयान में कहा, 'मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मैंने प्रथम श्रेणी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है और उन्होंने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने से मुझे बहुत खुशी मिली और मुझे इस पर गर्व है।' बिन्नी ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड, विभिन्न टीमों, साथी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ने में उनकी मदद भी करी।