जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल हुई खत्म, जूडा के पदाधिकारी ने कहा हड़ताल वापस ले रहे है पर……….

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल हुई खत्म, जूडा के पदाधिकारी ने कहा हड़ताल वापस ले रहे है पर……….
मप्र:- मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आज आखिरकार खत्म हो गई बताते चलें कि जूनियर डॉक्टर रोल ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से आज मुलाकात की उनसे मुलाकात के बाद ही उनकी हड़ताल खत्म हुई है.
हालांकि, जूडा लिखित आदेश के बाद ही काम पर लौटेंगे. जूडा के सदस्य सोमवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के घर पहुंचे. इसके बाद हड़ताल खत्म हो गई.गौरतलब है कि जूडा से जुड़ी समस्याओं को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश पर टास्क फोर्स बनाई गई है. मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली टास्कफोर्स के सामने जूनियर डॉक्टर अपने मुद्दों को रख सकते हैं. सरकार जूनियर डॉक्टरों की समस्याओं के समाधान करने के पक्ष में हैं, लेकिन जूनियर डॉक्टरों को हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करना चाहिए और अपना आंदोलन खत्म करना चाहिए.
जूडा पदाधिकारी अरविंद मीणा ने कहा कि हम मंत्री से मिलने खुद आए हैं. हम खुद ही हड़ताल खत्म करना चाहते हैं.मंत्री सारंग के साथ हुई चर्चा पर जूनियर डॉक्टरों ने कहा है कि मंत्री विश्वास सारंग ने उन्हें उनकी मांगों के समाधान का भरोसा दिलाया है, लेकिन उनकी मांग है कि उनके समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाए. जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश का वह सम्मान करते हैं
पर सरकार के लिखित आदेश के बाद ही हम काम पर लौटेंगे.




