भोपाल : हड़ताल पर गए प्रदेश भर के ट्रांसपोर्टर्स, आम लोगों की बढ़ सकती है दिक्कत 

भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार ने बीते कुछ दिनों पहले पेट्रोल-डीजल और शराब पर पांच फीसदी वैट बढ़ाया था। जिसके बाद पेट्रोल और डीज़ल के दामों में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला था। जिसके बाद ट्रांसपोर्टर्स ने इसका विरोध जताया था। इसके साथ ही हड़ताल पर जाने का ऐलान भी किया था। 
गौरतलब है कि इस से पहले इंदौर ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सीएम कमलनाथ से इसको लेकर बात करी थी, साथ ही कमलनाथ के सामने कई और मांगे भी रखी थी। लेकिन सीएम कमलनाथ ने एसोसिएशन की सभी मांगों को ठुकराया दिया था। जिसके बाद अब प्रदेश भर के ट्रांसपोर्टर्स हड़ताल पर चले गए हैं। 

प्रदेश भर में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल शुरू हो गई हैं। शुक्रवार से ही ट्रांसपोर्टरों ने माल बुक करना बंद कर दिया। बता दे कि पेट्रोल-डीजल टैंकर के संचालकों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया हैं। ऐसे में यदि ये हड़ताल लंबी चली तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती हैं। 

इसके अलावा आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना करना पड़ सकता हैं। मालूम हो कि त्योहारी सीजन में ट्रांसपोर्टर्स बंद होने के कारण आम लोगों को दिक्कत हो सकती हैं। 

Exit mobile version