अनूपपुर में कमलनाथ की रैली के दौरान गाड़ी पर हुआ पथराव, भाजपा युवा मोर्चा ने दिखाए काले झंडे

अनूपपुर में कमलनाथ की रैली के दौरान गाड़ी पर हुआ पथराव, भाजपा युवा मोर्चा ने दिखाए काले झंडे

अनूपपुर/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार तेज है इसी बीच आज कमलनाथ अनूपपुर पहुंचे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ की गाड़ियों पर पथराव किए.

 और भाजपा युवा मोर्चा ने काले झंडे दिखाएं, यह पूरा उपद्रव बीजेपी कार्यालय के पास हुआ.

 इस मामले पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि ये जो तुम्हारे हाथ में चाकू, छुरी और बेंत हैं,
ये सबके सब तुम्हारी हार के संकेत हैं.. 

यहाँ देखें वीडियो :- 

https://twitter.com/pcsharmainc/status/1313756462666010624?s=19

अनूपपुर पुलिस व्यवस्था में घोर लापरवाही :

 मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव के दरमियान आज अनूपपुर में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बैठक को संबोधित कर आम सभा की ओर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के क़ाफ़िले पर पथराव किया व काले झंडे दिखाए गए, पुलिस मौके पर पूर्व से ही मौजूद रही पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रोक पाने में असफ़ल रही जिसके परिणामस्वरूप युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के क़ाफ़िले पर पथराव भी किया। पुलिस के सारे प्रयास असफल रहे.

अब सवाल यह उठता है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कमलनाथ क़ाफ़िले के पर पथराव हो जाना जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक की सुरक्षा बल पर सवालिया निशान लगाता है। कमलनाथ के क़ाफ़िले सुनियोजित ढंग से किये गए पथराव में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी न हो सकी।

Exit mobile version