भारतीय जनता पार्टी में इकलौते मर्द हैं अमित शाह : दीपक बावरिया

भारतीय जनता पार्टी में इकलौते मर्द हैं अमित शाह : दीपक बावरिया
भोपाल| कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने अमित शाह और प्रधानमंत्री  मोदी पर कसा जबरदस्त तंज़ 
दरअसलं केंद्र सरकार के खिलाफ भोपाल में हुए धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया भी हुए थे शामिल । उसी दौरान उन्होंने PM मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी में मोदी की भी आजकल कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सिर्फ अमित शाह की ही चल रही है।

इस दौरान बावरिया ने अपने कार्यकर्ताओं को नसीहत भी दे डाली ,नारेबाजी से भड़के बावरिया ने मेरी पहले ही दिन से नाराजगी है ,जब से में मप्र आया हूं।  इस तरीक़े की नारेबाजी पार्टी को कमजोर साबित करती है। पार्टी की मीटिंग में नारेबाजी बंद करने को लेकर मैंने अरुण यादव के वक्त एक प्रस्ताव पास किया था।  वही उन्होंने सभी को चेताते हुए कहा कि पीसीसी में मीटिंग में अपने लीडर के पक्ष में नारेबाजी ना करे, नारेबाजी से कोई फायदा नही, ऐसा करके आप अपने लीडर का मूल्य कम करते है। 

धरना प्रदर्शन के दौरान BJP पर निशाना साधते हुए बावरिया ने कहा कि बीजेपी में अमित शाह को छोड़कर और कोई मर्द नहीं है। जिनकी बातों को सभी सीरयसली लेते हैं और सुनते हैं। बीजेपी में तो नरेंद्र मोदी की बात भी नहीं सुनी जाती है जबकी वो प्रधानमंत्री हैं। मोदी की नाराजगी के बाद भी अमित शाह ने आकाश विजयवर्गीय और प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई नहीं होने दी। 

 

Exit mobile version