वैष्णो देवी माता मंदिर में मची भगदड़,12 श्रद्धालुओं की मौत,PM CM ने जताया दुःख

Breaking News- वैष्णो देवी माता मंदिर में मची भगदड़,12 श्रद्धालुओं की मौत,PM CM ने जताया दुःख

जम्मू कश्मीर/पीयूष परमार:- नई साल की शुरुआत एक बुरी खबर के साथ हुई. देश के प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में भगदड़ मच जाने से 12 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गयी. वहीं 14 यात्री घायल हो गए. सब्जी घायलों का नजदीकी अस्पताल में चल रहा इलाज.

नव वर्ष के मौके पर हजारों लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता मंदिर पर मत्था टेकने के लिए पहुंचे लेकिन भीड़ ज्यादा हो जाने के कारण भीड़ में भगदड़ मच जाती है. जिससे 12 लोग कुचल कर मर जाते हैं ज्यादातर श्रद्धालु जम्मू कश्मीर पंजाब हरियाणा के बताए जा रहे हैं. इस घटना पर सीएम शिवराज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है.

हादसे की होगी उच्चस्तरीय जांच

वैष्णो माता मंदिर भगदड़ में एक दर्जन श्रद्धालुओं की मौत के बाद सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं,शुरुआती जांच में ये सामने आया कि भगदड़ से पहले श्रद्धालुओं में बहसबाजी हुई और धक्कामुकि के बाद भगदड़ मच जाती है जिसके बाद ये बड़ा हादसा हो जाता है.

Exit mobile version