जबलपुर में न्यूज एजेंसी के आफिस में चल रहा था सट्टा का कारोबार..!

जबलपुर:-  मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित सुहागी अधारताल क्षेत्र में एक न्यूज एजेंसी के आफिस में लम्बे समय से चल रहे सट्टा के कारोबार का आज पुलिस ने खुलासा किया है, यहां से पुलिस ने विकास साहू नाम के युवक को हिरासत में लिया है जो आफिस में बैठकर सट्टा पट्टी लिखता रहा. पुलिस ने  विकास साहू को हिरासत में लेकर 22 सौ रुपए नगद, कम्प्यूटर, सीपीयू, एक मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी का रजिस्टर बरामद किया. 

पुलिस के अनुसार सुहागी राममंदिर के पास एक आफिस ने न्यूज एजेंसी का फ्लैक्स लगा हुआ है, जहां से विकास उर्फ सनी साहू उम्र 25 वर्ष लम्बे समय से सट्टा खिला रहा है, इस बात की जानकारी आज पुलिस को लगी, जिसपर पुलिस ने आफिस की घेराबंदी कर दबिश दी तो देखा कि सनी साहू कम्प्यूटर की मदद से सट्टा का हिसाब लिख रहा है, जिसे पकड़कर कम्प्यूटर, सीपीयू, 22 सौ रुपए नगद, एक मोबाइल फोन, हिसाब का रजिस्टर बरामद किया है.  सनी साहू द्वारा आफिस में बैठकर सट्टा खिलाए जाने की खबर मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिनके बीच तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही, पुलिस ने विकास साहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

Exit mobile version