भाजपा सरकार पोषण करने वालों का शोषण करना बंद करे – अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश – केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन 15 दिनों से जारी हैं। किसानों की मांग है कि सरकार कृषि कानूनों को वापस ले। वहीं, सरकार संशोधन के लिए तैयार है. सरकार का साफ कहना है कि वो तीनों कानूनों को वापस नहीं लेगी। दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर अड़े हैं, जिसके कारण टकराव बढ़ता जा रहा हैं। सरकार की ओर से किसानों को समझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन किसान अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। 

इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसा हैं। 

दरअसल, उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज ठंड हो रहा हैं। इस ठंड में किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा हैं। खास बात ये है कि किसानों का नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का आज 16वां दिन हैं। 

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्विट कर भाजपा पर तंज कसा हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि – सड़कों पर ठिठुरते आंदोलनकारियों की जायज़ मांगों को लेकर भाजपा सरकार हृदयहीन रवैया अपनाकर किसानों की घोर उपेक्षा कर रही है, इस पर जो वैश्विक प्रतिक्रिया आ रही है, उससे दुनियाभर में भारत की लोकतांत्रिक छवि को गहरी ठेस पहुंची है। भाजपा सरकार पोषण करनेवालों का शोषण करना बंद करे!

Exit mobile version