सौरव गांगुली की बेटी ने CAA का किया विरोध,तो गांगुली ने कहा- सना को इन मुद्दों से दूर रखें

सौरव गांगुली की बेटी ने CAA का किया विरोध,तो गांगुली ने कहा- सना को इन मुद्दों से दूर रखें

नागरिकता कानून यानि की CAA का विरोध देशभर में किया जा रहा है जिसके बहुत से सेलिब्रिटी भी छात्र हिंसा के विरोध में उतरे हुए है इसी कड़ी में सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली ने एक पोस्ट के ज़रिए CAA का विरोध किया है। नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में अपनी बेटी द्वारा किए गए पोस्ट को लेकर सौरव गांगुली ने सफाई पेश की है. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी अभी छोटी है, उसे राजनीति से दूर रखें. गांगुली ने कहा, 'कृपया सना को इन सभी मुद्दों से दूर रखें.. यह पोस्ट सच नहीं है.. राजनीति के बारे में कुछ भी जानने के लिए वो बहुत छोटी लड़की है.'

बता दें कि गांगुली की बेटी सना के इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें उन्होंने सीएए के प्रति विरोध जताया था. हालांकि, कुछ देर बाद ही उनका ये पोस्ट हटा दिया गया. लेकिन उनके पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया गया.

क्या लिखा गया था पोस्ट में

इस पोस्ट में लिखा गया था कि, 'नफरत के आधार पर शुरू हुआ आंदोलन, भय और संघर्ष के माहौल के बने रहने तक ही चलता है. आज के समय में जो यह सोचकर खुद को महफूज मान रहे हैं कि वो मुसलमान नहीं हैं, वो मूर्खों की दुनिया में हैं.' संघ यानी आरएसएस पहले से ही उन युवाओं पर निशाना साधता रहा है जो वामपंथी इतिहासकारों और पश्चिमी संस्कृति से प्रभावित हैं.' इसके अलावा भी उन्होंने संघ पर निशाना साधते हुए कई बातें कही हैं. हालांकि, विवाद बढ़ता देख बीसीसीआई अध्यक्ष और उनके पिता सौरव गांगुली ने इस पोस्ट पर सफाई दी और कहा कि वो अभी बेहद छोटी हैं, उन्हें इन सब चीजों से दूर रखें.

 

Exit mobile version