JEE-NEET परीक्षा को लेकर सोनू सूद ने कहा, 2 महीने के लिए टाल देनी चाहिए परीक्षाएं, जरूरत पड़ी तो छात्रों को सेंटर तक पहुंचाऊंगा

JEE-NEET परीक्षा को लेकर सोनू सूद ने कहा, 2 महीने के लिए टाल देनी चाहिए परीक्षाएं, जरूरत पड़ी तो छात्रों को सेंटर तक पहुंचाऊंगा

 नई दिल्ली/ गरिमा श्रीवास्तव:- JEE-NEET की परीक्षाओं को लेकर लगातार हलचल तेज है. छात्र परीक्षा देने का पुरजोर विरोध कर रहे हैं. पर सुप्रीम कोर्ट ने कहां है कि तय समय पर ही JEE और NEET की परीक्षाएं होंगी. 

 फिल्म अभिनेता सोनू सूद जो कोरोना महामारी के दौरान मसीहा बनकर सामने आए हैं उन्होंने कहा कि सरकार को 2 महीने के लिए परीक्षाएं टाल देनी चाहिए. अगर जरूरत पड़ेगी तो मैं छात्रों को उनके एग्जाम सेंटर तक पहुंचाउंगा. 

 वहीं कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि ने कहा कि दुनिया मुश्किल वक्त से गुजर रही है। छात्रों ने पिछले 6 से 8 महीनों से कक्षाएं नहीं ली हैं, जब हम इतने मुश्किल वक्त का सामना कर रहे हैं सरकार प्रतियोगी परीक्षाएं कराना चाहती है। हमारी मांग है कि ये परीक्षाएं स्थगित होनी चाहिए.. 

NEET और JEE पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने सरकार को घेरा है और कहा कि मुझे लगता है कि केंद्र सरकार देश की जमीनी स्थिति के प्रति आंख बंद करके बैठी है। जिस व्यवस्था के दम पर आप 28 लाख बच्चों को मजबूर कर रहे हैं कि परीक्षा केंद्र में आएं, उस व्यवस्था(प्रोटोकॉल) को लागू करते हुए बहुत लोगों को कोरोना हो चुका है. 

मुझे लगता है केंद्र सरकार को तुरंत फैसला लेना चाहिए और परीक्षाएं या तो स्थगित करनी चाहिए या वैकल्पिक तरीके से एंट्रेंस करा देने चाहिए.

Exit mobile version