सोनिया गांधी ने PM को लिखी चिट्ठी कहा, 6 सालों में पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाकर सरकार ने कमाए इतने करोड़, अब दे थोड़ी राहत

नई दिल्ली – कोरोना संकटकाल और लॉक डाउन के बीच बीते कई दिनों से हर रोज पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रहीं हैं। जिसके कारण आम जनता की जेब पर काफी असर पड़ रहा हैं। मालूम हो कि लॉक डाउन के कारण काम धंधे पूरी तरह से ठप हो गए हैं। ऐसे में पेट्रोल डीज़ल के हर रोज़ दम बढ़ना आम जनता के लिए बड़ा झटका हैं।

अब इस मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी हैं।

सोनिया गांधी ने चिट्ठी में लिखा की आज क्रूड ऑयल का दाम लगातार घट रहा है और सरकार ने पिछले 6 साल में लगातार दाम बढ़ाया ही हैं।सरकार की ओर से पिछले 6 साल में पेट्रोल पर 258 फीसदी और डीजल पर 820 फीसदी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई है, जिससे करीब 18 लाख करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

सोनिया गांधी ने आगे लिखा कि सरकार ने लॉकडाउन के बीच पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर करीब 2.6 लाख करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वो तुरंत इन बढ़े हुए दामों को वापस लें और आम लोगों को राहत पहुंचाएं।

Exit mobile version