सोनिया गाँधी ने दिल्ली हिंसा का ठीकरा भाजपा पर फोड़ा , कहा- समय रहते भाजपा नेता पर कार्रवाई करते तो ये नहीं होता

 

दिल्ली हिंसा: कांग्रेस ने संसदीय कमेटी की आपातकाल बैठक बुलाई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने हिंसा पर कहा इसे रोका जा सकता था। साथ ही ये भी कहा कि जो माहौल बिगाड़ने की कोशिष की जा रही है वो एक सोची समझी साजिश का ही नतीजा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस अगर समय रहते भाजपा के एक नेता पर कार्रवाई की होती तो आज इतनी बड़ी हिंसा नहीं होती।

साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने ये भी कहा कि दिल्ली चुनाव के समय भी इसी तरह की साजिश रचने की कोशिष की गयी थी। भाजपा नेता भड़काऊ भाषण देकर माहौल ख़राब करते हैं। तथा साथ ही डर का माहौल भी बनाते हैं।

शाहीन बाग़ में विरोध कर रहे लोगों को भाजपा नेता ने तीन दिन में खाली करने का अल्टीमेटम दिया था जिसकी वजह से उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा फैली। हिंसा में जो भी हो रहा है वो सही नहीं हो रहा है, ये सोची-समझी प्लानिंग के तहत हो रहा है, कांग्रेस सवेंदना व्यक्त करती है। साथ ही सोनिया गाँधी ने गृहमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही इस्तीफे की मांग भी की गयी है।

Exit mobile version