.jpeg)
Rajasthan Breaking:- खरीद-फरोख्त मामले में केंद्रीय मंत्री शेखावत को SOG ने भेजा नोटिस
राजस्थान :- फोन टैपिंग मामले में अब एसओजी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को नोटिस भेजा है.. एसओजी ने उनके दिल्ली निवास पर नोटिस भेजा है, नोटिस में पूछताछ के लिए समय मांगा गया है.
साथ ही एंटी करप्शन ब्यूरो ने भी वॉइस सैंपल टेस्ट के लिए नोटिस दिया है. एसीबी (ACB)द्वारा नोटिस मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके निजी सचिव को एसओजी की तरफ से वॉइस सैंपल टेस्ट और बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेज दिया गया है.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एसओजी(SOG) पहले जांच करें और यह बताएं कि ऑडियो क्लिप का क्या सोर्स था, और इस बात की क्या प्रमाणिकता है. इस क्लिप को सरकार ने रिकॉर्ड कर आया है या नहीं.. बता दें कि इन सबसे पहले कांग्रेस से निलंबित विधायक भंवरलाल शर्मा, विश्ववेन्द्र सिंह, संजय जैन और गजेंद्र सिंह शेखावत के वॉइस टेस्टिंग के लिए एसीबी कोर्ट पहुंच गई थी.