
- पंकज त्रिपाठी, अक्षय कुमार के अलावा यामी गौतम का मुख्य किरदार
- ओह माय गॉड 2 एजुकेशन सिस्टम पर आधारित
बॉलीवुड डेस्क /पूजा चौधरी : खिलाड़ी कुमार की आने वाली फिल्म ओह माय गॉड 2 इंडियन एजुकेशन सिस्टम के मुद्दों पर आधारित होगी। बता दें की ओह माय गॉड 2 की शूटिंग 1 अगस्त से शुरू हो चुकी है | पंकज त्रिपाठी, अक्षय कुमार के अलावा यामी गौतम भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। 2012 में प्रदर्शित ‘ओह माय गॉड’ में परेश रावल और अक्षय लीड रोल में नजर आए थे।
एजुकेशन सिस्टम पर आधारित
‘ओह माय गॉड’ धर्म पर आधारित थी वही अब इसका सीक्वॅल ओह माय गॉड 2 एजुकेशन सिस्टम पर आधारित होगा और यह एक सोशल कॉमेडी फिल्म होगी | फिल्म की कहानी परीक्षा विषयों, परीक्षा दबाव या कॉलेज प्रवेश से सम्बंधित होगी जिसे देखना बेहद ही रोमांचक होगा | पंकज त्रिपाठी मुख्य हीरो के रूप में दिखेंगे तो वही अक्षय भगवान कृष्ण के रूप में अपनी पिछली भूमिका ही निभाएंगे।अक्षय कुमार फिल्म की टीम के साथ अक्टूबर में शूटिंग शुरू करेंगे। अक्षय ने 'ओह माय गॉड 2' में अपने किरदार भगवान कृष्ण की शूटिंग के लिए मेकर्स को सिर्फ 15 से 20 दिन ही दिए हैं। 'ओह माय गॉड 2' की शूटिंग अगले कुछ दिनों तक पंकज अकेले ही करेंगे।