तो क्या ममता बनर्जी की वजह से गोवा में कांग्रेस को मिली हार? अधीर रंजन चौधरी ने कही ये बात

नई दिल्ली : 10 मार्च को आए गोवा चुनाव परिणाम में 40 सदस्यीय विधानसभा में से 20 सीटें जीतकर भाजपा राज्य में अकेली सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी। कांग्रेस 11 सीटों पर जीत हासिल कर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

अब इसको लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस गोवा कांग्रेस को हराने गई थी।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को खुश करने के लिए गोवा विधानसभा चुनाव लड़ा था। ममता बनर्जी भाजपा को खुश करने की कोशिश कर रही हैं, ताकि वह उसका एजेंट बन सके। इसलिए आज वह बहुत कुछ कह रही हैं।

बता दे कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पिछले कुछ समय से आमने-सामने हैं, दोनों के बीच तनाव उस वक्त और बढ़ गया था जब टीएमसी ने गोवा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

Exit mobile version