सभी खबरें

जबलपुर में आज मिले कोरोना के 6 और नए मरीज, इतना पहुंचा आंकड़ा

जबलपुर में आज मिले कोरोना के 6 और नए मरीज, इतना पहुंचा आंकड़ा

 जबलपुर / गरिमा श्रीवास्तव:– जबलपुर(Jabalpur) में आज कोरोना (Corona)के 6 और नए मरीज मिले हैं. अब इस जिले में भी लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. संक्रमितों की कुल संख्या 153 पहुंच गई है. जबकि 8 लोगों की मौत हो चुकी है.

जबलपुर में इस वक्त कोरोना वायरस के 80 एक्टिव मामले हैं, जबकि बुधवार को 14 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं. जिले में अब तक कुल 65 मरीजों को ठीक किया जा चुका है. 

 वहीं प्रदेश के हॉटस्पॉट इंदौर में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. आज इंदौर में कोरोना के 131 नए मामले सामने आए हैं. इंदौर में अब कुल मरीजों का आंकड़ा 2238 पहुंच चुका है. मध्य प्रदेश सरकार लगातार जनता से अपील कर रही है कि सभी सोशल डिस्टेंसिंग(Social Distancing) के नियमों का पालन करें अगर किसी में कोरोना के थोड़े से भी लक्षण दिखे तो उसे छुपाने की बजाय तुरंत अस्पताल से संपर्क करें. इंदौर में Corona से 96 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं 1046 लोगों को ठीक किया जा चुका है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button