.jpg)
सिंगरौली/प्रियंक केशरवानीः- सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला कह रही हैं कि सिंगरौली के लोग खाते हैं कोयला। आपको बता दें कि यह महिला सिधी-सिंगरौली की सांसद रीती पाठक हैं जो कि सीधी जिले के लोगों के सामने सिंगरौली जिले के लोगों का मजाक उड़ा रही हैं। सांसद रीती पाठक ने कहा कि सिंगरौली के लोग कोयला खा रहे हैं और थूकते हैं तो उनके गले से काला बलगम निकलता है। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोग आक्रोषित हो रहे हैं।
आपको बता दें कि सिंगरौली में भरपूर खरीद संपदा है। जिसके चलते एनसीएल एनटीपीसी शासन पावर प्लांट जैसी कई कंपनियां है। जिसकी वजह से पूरे वातावरण में कोयले का डस्ट उड़ता रहता है और लोगों को सांस लेने में दिक्कतें होती है। वहीं जिम्मेदार आधिकारी और राजनेता कभी इस बात को मानने को तैयार नहीं होते कि सिंगरौली में प्रदूषण है और इस प्रदूषण की वजह से यहां रहने वाले लोगों को सांस लेने से जुड़ी बिमारियां भी होती है। सीधी सिंगरौली सांसद ने सिंगरौली के लोगों का मजाक उड़ाते हुए इस बात को माना कि यहां के लोग रोज कोयला खाते है।
वहीं सांसद का बयान वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रदेश सचिव भास्कर मिश्रा ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यहां के नेता और सांसद सीएसआर फंड को ले जाकर दूसरे कार्यों में उपयोग करते हैं यहां के नेताओं को पैसा का मोह है, लेकिन यहां के लोगों से बिलकुल भी लगाव नहीं है।