सिलवानी : सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने व मास्क नहीं लगाने पर 23 लोगों पर लगाया जुर्माना

रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट – : नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जिले में सोशल डिस्टेंसिंग, मुंह पर मास्क लगाने सहित अन्य आवश्यक सावधानियां बरतने की समझाईश दी जा रही है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही भी की जा रही है। इसी क्रम में सिलवानी में राजस्व तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा नगर का निरीक्षण करते हुए सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने तथा मास्क नहीं लगाने वाले 23 दुकानदारों तथा नागरिकों के विरूद्ध जुर्माना लगाया गया। साथ ही कोविड-19 से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाने सहित आवश्यक सावधानियां बरतने की समझाईश दी गई।

Exit mobile version