सभी खबरें

सिहोरा : उपजेल पहुंचा कोरोना ,30 वर्षीय क़ैदी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव,जेल में सनसनी

सिहोरा : उपजेल पहुंचा कोरोना ,30 वर्षीय क़ैदी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव,जेल में सनसनी

  • नेताजी सुभाषचंद्र बोस सेंट्रल जेल जबलपुर के बाद अब सिहोरा उपजेल में कोरोना ने दी दस्तक़ बंदी को क्वारंटाइन कर डॉक्टरों ने शुरू किया उपचार
  • रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ,सब जेल को किया गया सम्पूर्ण सैनिटाइज

द लोकनीति डेस्क सिहोरा

ज़िले में कोरोना के बढ़ते हालात अब औऱ भी गंभीर हो गए है क्योंकि जहाँ किसी का आना -जाना नहीं ,सेंट्रेल जेल हो या उपजेल हो कोरोना के मामले यहाँ भी देखने को मिल रहे है ।जबकि जेलों में कैदियों से मिलना ऑनलाइन औऱ पेशी भी वीडियो कॉलिंग के माध्यम से हो रही है।

क्या है पूरा मामला ?

नेता जी सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल के बाद अब सिहोरा के उपजेल में कोरोना ने दस्तक दे डाली है । उपजेल सिहोरा में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरा माहौल अफ़रा-तफ़री का मचा हुआ है । मालूम रहे कि शहर में कोरोना संक्रिमतो की संख्या कम हो रही है तो दूसरी तऱफ तहसील औऱ ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना पैर पसारने शुरू कर दिया है । ताज़ा मामला सिहोरा उपजेल से सामने आ रहा है,जहां पर एक बंदी की तबीयत खराब होने के कारण प्रबंधन द्वारा कोविड -19 का टेस्ट कराया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उपजेल को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया। 30 वर्षीय क़ैदी को क्वारंटाइन कर डॉक्टरों द्वारा इलाज शुरू कर दिया गया । अलग -अलग कमरों में किया गया क्वारंटाइन सभी कैदियों के सैम्पल लिए जा रहे जो कोरोना पॉजिटिव मरीज़ के सम्पर्क में पिछले दिनों आये थे।कोरोना पॉजिटिव क़ैदी को अलग कक्ष में क्वारंटाइन किया गया है औऱ बन्दी का इलाज़ शुरू करवा दिया गया है।

इनका कहना

जेलों में नये बन्दी सेम्पलिंग कराकर आते हैं जिन्हें कोरेन्टाइन रखा जाता है। सब जेल सिहोरा में भी 1 अक्टूबर को आया हवालाती बन्दी की 5 अक्टूबर को कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई उसका समुचित इलाज करवाया जा रहा है और पुलिस बल की मांग की जा रही है पुलिस बल प्राप्त होते ही कोविड केयर सेंटर जबलपुर भेज दिया जायेगा।उसकी तबियत खराब नहीं है एसिम्पटोमेटिक है ।

दिलीप नायक (जेलर सिहोरा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button