सिहोरा : चलती बस से गिरा यात्री, पैर के ऊपर से निकली बस, हालत गंभीर  

 सिहोरा : चलती बस से गिरा यात्री, पैर के ऊपर से निकली बस, हालत गंभीर  

द लोकनीति डेस्क सिहोरा 
 मझगवां थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम अगरिया में सुबह लगभग 11:30 बजे मझगवां से जबलपुर जा रही मां भगवती ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी 20 पीए 0628 ग्राम अगरिया के आगे जैसे ही पहुंची बस में  सफर कर रहा यात्री गेट से गिर गया पैर के ऊपर से बस निकामे की वजह से उसका पैर बुरी तरह फ्रेक्चर हो गया।  जानकारी लगते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित होने लगी ,जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस बस को थाने ले कर आई।


 थाने लाने के 5 मिनिट के भीतर छूटी बस
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बस को  थाने लेकर आई। बस मेे सभी यात्री भी थे यात्रियों को मझगवा बस स्टैंड छोड़ कर बस थाने गई जहां से महज 5 मिनट में बस को छोड़ दिया गया। बस पुनः यात्रियों को ले कर रवाना हो गई। 


बस के पिछले हिस्से में 4 की जगह 3 चके
जिस बस ने युवक को रौंदा था उस बस के पिछले हिस्से में 4 की जगह केवल 3 चके ही लगे थे, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं अगर कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती तो इसका जवाबदार कौन होता? आरटीओ द्वारा कभी बसों की फिटनिस की जांच नहीं की जाती जिसका खामियाजा यात्रियों या राहगीरों को अपनी जान दे कर चुकाना पड़ता है।
 

Exit mobile version