सभी खबरें

सिहोरा : लापता किशोरी की गला दबाकर हत्या, पहाड़ी के पीछे झाड़ियों में फेंकी लाश

सिहोरा : लापता किशोरी की गला दबाकर हत्या, पहाड़ी के पीछे झाड़ियों में फेंकी लाश
सिहोरा थाना क्षेत्र की घटना : 31 दिसंबर से थी लापता
 दर्शनी ओपन कैप की पहाड़ी में देर शाम को मिली लाश
1 जनवरी को परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी अपहरण की रिपोर्ट

द लोकनीति डेस्क सिहोरा

सिहोरा थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने किशोरी की लाश झाड़ियों के पीछे फेंक दी। परिजन किशोरी की खोजबीन में  रविवार शाम पहाड़ी पर पहुंचे तो झाड़ियों के पीछे अपनी बेटी की लाश देखकर बिलख पड़े। हत्या की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिहोरा थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर पुलिस को किशोरी की चप्पल, रुमाल और गर्म टोपा मिला है इसके अलावा ऐसे फल की टीम को कुछ खून के निशान भी मौके से मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पाते हुए पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर लिया है। 
 पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव में रहने वाली 16 वर्षीय जो कक्षा 9वी में पढ़ती थी 31 दिसंबर की शाम 5:00 बजे वह शौच के लिए कहकर घर से निकली, लेकिन जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं लगा। 

 

अज्ञात नंबर से आया फोन बोली पापा मुझे बचा लो : रात करीब 2:00 बजे के लगभग किशोरी ने अपनी मां को फोन किया और बोली कि पापा मुझे बचा लो। फोन आने के बाद परिजन फिर किशोरी की तलाश में निकल पड़े। उन्होंने इसकी जानकारी सिहोरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी परिजनों के साथ किशोरी की तलाश की लेकिन लड़की का कहीं भी पता नहीं चला।

अगले दिन दर्ज कराई अपहरण की रिपोर्ट :
 काफी खोजबीन के बाद जब किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने 1 जनवरी को सिहोरा थाने में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई शिकायत पर पुलिस ने धारा 363 का मामला दर्ज कर किशोरी की खोजबीन शुरू की।

खोजबीन के दौरान पहाड़ी में मिली लाश : 
रविवार को किशोरी की खोजबीन करते परिजन दर्शनी ओपन कैप के सामने स्थित शारदा मंदिर की पहाड़ी पहुंचे तभी उनकी नजर झाड़ियों के पीछे बेटी की लाश पड़ी देखी। उन्होंने तुरंत इसकी खबर सिहोरा पुलिस को दी।

गला दबाकर की हत्या, घटनास्थल पर मिले खून के निशान :
मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि किशोरी की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गई है। घटनास्थल से पुलिस को किशोरी का रुमाल गर्म टोपा और चप्पल मिली है। घटना की जानकारी लगने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंची एस एस एल की टीम को मौके से खून के निशान मिले।

किशोरी से दुष्कर्म की आशंका, पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा :
 31 दिसंबर से लापता हुई किशोरी आखिर 2 दिन कहां थी। अपहरण करने वाले किशोरी को कहां ले गए थे। किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है हालांकि इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

इनका कहना
 31 दिसंबर को लापता हुई किशोरी की लाश दर्शनी ओपन कैंप के सामने शारदा मंदिर की पहाड़ी में झाड़ियों के पास मिली है। किशोरी की रस्सी से गला दबाकर हत्या की गई है। 
गिरीश धुर्वे, टीआई सिहोरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button