सिहोरा-खितौला सहित 25 शराब दुकानों पर कलेक्टर ने दर्ज़ किया प्रकरण ,निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य में बेची जा रहीं थी शराब

सिहोरा-खितौला सहित 25 शराब दुकानों पर कलेक्टर ने दर्ज़ किया प्रकरण ,निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य में बेची जा रहीं थी शराब
- प्रभा स्टार ग्रुप का मामला लगातार निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर बेचीं जा रही थी शराब
- द लोकनीति ने इस ख़बर को प्रमुखता से उठाया था
- पूर्व में भी खितौला अंग्रेजी शराब दुकान को lockdown के बंद में भी खोला गया था जिसमें हमनें स्टिंग ऑपरेशन कर प्रशासन से बंद करवाया था ।
द लोकनीति डेस्क सिहोरा
जबलपुर में शराब दुकानों का बड़ी सिंडिकेट प्रभा स्टार ग्रुप एकबार फ़िर खबरों में सामने आ रहा है।इसी प्रभा स्टार ग्रुप की खितौला अँगेजी शराब दुकान का वीडियो लोकनीति ने सबसे पहले प्रशासन को पहुँचाया जिसको लेकर बन्द की कार्यवाही हुई औऱ उन्हें सख्त जुर्माना भी लगाया गया था लेकिन अब जबलपुर कलेक्टर ने शराब दुकान के मालिकों द्वारा निर्धारित मूल्य से ज्यादा मूल्य पर शराब बेचने को लेकर कार्यवाही की है जिसमें आज जबलपुर कलेक्टर IAS कर्मवीर शर्मा ने आज जिले की वर्ष 2020 -21 के लिए निष्पादित देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय की शिकायत पर 25 दुकानों पर कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध कराया है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी जगदीश जैन द्वारा जानकारी दी गई है कि अनुज्ञप्तिधारी मेसर्स प्रभा स्टार भागीदार राजीव जायसवाल के विरुद्ध गणेश चौक, रानीताल, मदन महल, सिहोरा, कांचघर, शहपुरा, शारदा चौक, बरगी, गोरखपुर, व्हीकल मोड़ तिराहा, घमापुर, क्षेत्रीय बस स्टैंड, मढ़ाताल, विजयनगर, कंचनपुर व बिलहरी के विदेशी मदिरा दुकान तथा बरगी मीरगंज, गढ़ा पुरवा, पनागर, सालीवाडा, बिजोरी,खितौला व गंगासागर के देशी मदिरा दुकानों पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही अनियमितताओं के लिए संबंधित अनुज्ञप्ति धारी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
एक माह पहले -प्रभा स्टार सिंडिकेट खितौला अंग्रेजी शराब दुकान की घटना
https://thelokniti.com/news/big-breaking-mp-home-minister-narottamishra-order-was-not-followed-by-police-nd-goverment-officer
.jpeg)
.jpeg)


