सिहोरा : जिओमिन इंडस्ट्रीज का प्लांट बना नया कंटेनमेंट जोन,जानें वजह। .

सिहोरा : जिओमिन इंडस्ट्रीज का प्लांट बना नया कंटेनमेंट जोन,जानें वजह। .
सिहोरा तहसील का गोसलपुर क्षेत्र बना नया कंटेनमेंट जोन।

प्लांट में लगातार कोविड-19 के मामले मिलने से सिहोरा, खितौला गोसलपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। इसके बावजूद ना जाने प्रशासन किसकी दबाव के चलते अभी तक प्लांट को सील नहीं कर रही है। वायरस की चेन लगातार बढ़ने और कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री खंगालने के बाद लगातार कोविड-19 के मामले प्लांट में बढ़ते ही जा रहे हैं।
मालूम रहे कि द लोकनीति ने जियोमिन प्लांट में लगातार बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों को लेकर “सिहोरा और मझौली कोरोना फैला रहा जिओमिन प्लांट” “जियोमिन प्लान्ट में फूटा कोरोना बम, एक दिन में दस कर्मचारी निकले पॉजिटिव” और “सिहोरा को जिओमिन ने दिया गिफ्ट, युवक निकला कोरोना पॉजिटिव” खबरें चलाकर प्रशासन को आगाह किया था। लगातार कोविड-19 के मामले प्लांट में बढ़ने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सिहोरा एसडीएम चंद्र प्रताप गोहिल तहसीलदार राजेश चौरसिया और राजस्व का अमला जियोमिन प्लांट पहुंचा। प्लांट के परिसर को सील करने के बाद अंदर प्रोडक्शन के काम को पूरी तरह बंद करवा दिया गया। साथ ही पूरे परिसर को सैनिटाइज करवा कर किसी के भी अनाधिकृत प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
15 मामले आ चुके हैं सामने :
अभी तक की बात की जाए तो प्लांट में काम करने वाले 15 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। लगातार मामले बढ़ने के बावजूद प्रशासन प्लांट को सील नहीं कर रहा था। गोसलपुर सिहोरा और खितौला में जियोमिन में काम करने वाले पॉजिटिव मिलने के बाद यहां पर दहशत और हड़कंप का माहौल बन गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्लांट में काम करने वाले करीब 90 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से सिर्फ 40 लोगों की रिपोर्ट अभी तक आई है जिसमें 15 लोग कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं।
इनको मिली ज़िम्मेदारी ,रहेंगे तैनात :

इनका कहना
जिओमिन इंडस्ट्रीज के प्लांट मैं प्रोडक्शन का काम पूरी तरह बंद हो गया है। परिसर को पूरी तरह सील करने के बाद किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
चंद्र प्रताप गोहिल, एसडीएम सिहोरा
.jpeg)



