कृषि कानून सुधार के विरोध में सड़क पर उतरे किसान ‘दिल्ली चलो’ मार्च का किया आह्वान

कृषि कानून सुधार के विरोध में किसान उतरे सड़क पर ‘दिल्ली चलो’ मार्च
किसानो पर वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल
किसानो पर आंसू गैस दागे जा रहे हैं। इस तरह का रवैया केंद्र सरकार की किसान विरोधी होने कि मानसिकता को दर्शाता है। किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है। किसानों से सबकुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक, कर्जमाफी, एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं।
नई दिल्ली/राजकमल पांडे। कृषि सुधार कानून के विरोध में आज दिल्ली और हरियाणा के किसानों ने केन्द्र सरकार के विरूद्ध सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्षन करना षुरू कर दिया है। जिसमें केंद्र सरकार के बनाए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब-हरियाणा के हजारों किसान ‘दिल्ली चलो’ मार्च निकाल रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने किसानों को प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है, ऐसे में टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। हालात देखते हुए बॉर्डर पर भारी फोर्स तैनात है। पुलिस को साफ निर्देश हैं कि किसानों को दिल्ली में घुसने न दिया जाए। फिलहाल किसान करनाल के पास हैं। फरीदाबाद में धारा 144 लागू कर दी गई है। किसान राशन-पानी साथ लेकर आए हैं और उनकी योजना है कि जहां पुलिस उनको रोकेगी, वहीं धरने पर बैठ जाएंगे। पुलिस के अनुमान के अनुसार, पंजाब के लगभग 2,00,000 किसान 26 नवंबर से अपने ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन के तहत दिल्ली रवाना हो गयेे है।
-रिठाला से दिलसाद गार्डन और मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर से शहीद स्थल न्यू बस अड्डा के बीच रेग्युलर मेट्रो सर्विस चलेगी। जबकि दिलशाद गार्डन से मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर सेक्शन में सुबह से लेकर दोपहर 2 बजे तक मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं होगी।
-इस लाइन पर समयपुर बादली से सुल्तानपुर और गुरु द्रोणाचार्य से हुडा सिटी सेंटर के बीच रेग्युलर सेवाएं चलती रहेंगी। दूसरी तरफ सुल्तानपुर से गुरु द्रोणाचार्य सेक्शन के बीच दोपहर 2 बजे तक मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।
-द्वारका सेक्टर 21 से आनंद विहारध्न्यू अशोक नगर और नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेक्शन पर रेग्युलर सर्विस। आनंद विहार से वैशाली और न्यू अशोक नगर से नोएडा सिटी सेंटर सेक्शन पर दोपहर 2 बजे तक नहीं मिलेगी मेट्रो सेवा।
-कीर्ति नगर ध्इंद्रलोक से टिकरी कलां सेक्शन पर रेग्युलर सेवाएं। हालांकि, टिकरी कलां से ब्रिगेडियर होशियार सिंह सेक्शन पर दोपहर 2 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं।
-कश्मीरी गेट से बदरपुर बॉर्डर और मेवाला महाराजपुर से राजा नाहर सिंह सेक्शन पर रेग्युलर सर्विस। बदरपुर बॉर्डर से मेवाला महाराजपुर सेक्शन पर दोपहर 2 बजे तक मेट्रो सर्विस नहीं।