
सिहोरा : हिरण नदी सेनिकाल रहे थे रेत, दो ट्रैक्टर जप्त देखें video
- मझौली हिरन नदी किनगी मलना घाट पर प्रशासन की दबिश
- लंबे समय से हो रहा था रेत का अवैध उत्खनन
देखें video –https://fb.watch/2owwyMnJBK/
द लोकनीति डेस्क सिहोरा
खनिज माफियाओं के खिलाफ ठोस कार्यवाही करने के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस थाना गोसलपुर के अंतर्गत मझौली तहसील के हिरन नदी के किनगी मलहना घाट में रेत माफियाओं द्वारा बड़े लंबे समय से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था।
सूचना मिलने पर मझौली तहसीलदार श्यामनंदन चंदेले, आर.आई रामजी पांडे, हल्का पटवारी धनराज सोनकर एवं गोसलपुर थाना प्रभारी संजय भलावी की संयुक्त टीम ने घाट में घेराबंदी करके रेत से भरे दो ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर थाना गोसलपुर में पुलिस अभिरक्षा में खड़े किए गए हैं। थाना प्रभारी संजय भलावी ने बताया की पकड़े गए दोनों ट्रैक्टर मलहना निवासी राजेंद्र पटेल एवं गोसलपुर निवासी विज्ञान सिंह के बताए जा रहे है रेत चोरी का प्रकरण तैयार कर एसडीएम न्यायालय सिहोरा भेजे जाएगे।