सिहोरा : नगर पालिका और अवैध कालोनाइजर की मिलीभगत से आम आदमी हो रहें परेशान,नगर पालिका चुनाव क़रीब

सिहोरा : नगर पालिका और अवैध कालोनाइजर की मिलीभगत से आम आदमी हो रहें परेशान,

बड़ा सवाल?? कॉलोनी पे कॉलोनी बनती जा रही लेकिन जिम्मेदार मौन धारण कर नियमों की उड़वा रहें धज्जियां ,कॉलोनी TNCP से नहीं appoved
लेकिन एक भी अवैध कॉलोनाइजर पर प्रशासन ने नहीं की कोई भी कार्यवाही
प्रशासन के पास पूरी जानकारी ,फ़िर भी मौन
द लोकनीति डेस्क भोपाल
प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार अवैध के ख़िलाफ़ युद्ध लड रहे है और इन दिनों जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा भी सीएम शिवराज के निर्देशों का बखूबी पालन करते दिख रहे है और दनादन कार्यवाही लगातार प्रशासन करते दिख रहा है। दूसरी तरफ़ इस मामले में जबलपुर ज़िले की सिहोरा तहसील के अन्तर्गत आने वाली अधिकतम कॉलोनी अवैध बन भी गई और लगातार बनती जा रही है। वहीं स्थानीय अधिकारी और जिम्मेदार लोगों ने अभी तक अवैध कॉलोनाइजर पर एक भी कारवाई नहीं की , क्योंकि इसमें सभी का जमकर बंदरबांट चल रहा है।
अधिकारियो और कॉलोनाइजर की इस हरकत से सबसे ज़्यादा इसमें परेशान हो रहे है वे लोग जिन्होंने ने कॉलोनी में मकान बनवा लिया है।

कुछ ऐसे कॉलोनाइजर भी जिन्होंने रजिस्ट्री में लिखकर दिया है। हम आपको बिजली, पानी, रोड, नाली और गार्डन सभी बनवाकर देंगें बस आप मकान बनवा लो प्लाट ले लो, अब कॉलोनी में लोगों ने झांसे में आकर मकान तो बनवा लिया लेकिन न रोड है, न नाली है पानी की निकासी भी नहीं है लेकिन कॉलोनाइजर प्लाट बेचकर मोटी रकम कमा चुके है। और अधिकारियो की जेब गरम कर रहे इन सभी के स्टिस्टम में आखिरकार बीच में आम आदमी फस कर रह गया है। नगर पालिका के हाल ऐसे है कि अब यहां कोई नेता और नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर नहीं है तो हाल और भी बुरे हो चले है। स्थानीय लोगों को विश्वास हो चला है कि अब उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। लेकिन कुछ लोगों ने बताया कि यहां अभी भी कुछ ऐसे नेता है। 

Exit mobile version