भारतीय किसान संघ ने किया चीनी सामान का बहिष्कार, जलाई होली

भारतीय किसान संघ ने किया चीनी सामान का बहिष्कार, जलाई होली
सिहोरा एसडीएम के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन


सिहोरा : भारत सरकार द्वारा चीनी ऐप पर प्रतिबंध के बाद लोग चीन के निर्मित सामान का बहिष्कार कर अपना आक्रोश लगातार जता रहे। शुक्रवार को भारतीय किसान संघ सिहोरा ब्लॉक द्वारा मझगवां बस स्टैंड में चीनी सामान का बहिष्कार कर उसकी होली जलाई गई। भारतीय किसान संघ के सदस्य किसानों और पदाधिकारियों ने एसडीएम के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

मझगवां बस स्टैंड में भारतीय किसान संघ सिहोरा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश प्रसाद पटैल की अगुवाई में कृषक मोहन लाल विश्वकर्मा ,उत्तम पटैल ,पवन गुप्ता ,प्रयास गुप्ता ,संतराम पटेल, प्रदोष पटेल, मनोज पटेल, प्रेमलाल भूमिया, मजेंद्र पटेल चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर मझगवां बस स्टैंड में चीनी वस्तुओं की होली जलाई। चीनी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा के नाम थाना प्रभारी मझगवां को ज्ञापन सौंपा।

Exit mobile version