सीएम शिवराज और बीडी शर्मा ने चिरायु में भगवान श्रीराम का किया पूजन  बोले- राम भक्तों की तपस्या और बलिदान के बाद एक संकल्प पूरा हो रहा है

भोपाल. 5 अगस्त भगवा दिवस पर भगवान श्री राम के मंदिर के शिलान्यास की पूर्व संध्या के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिरायु हॉस्पिटल में भगवान श्रीराम का पूजन किया और आराधना की।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि राम हमारे अस्तित्व, आराध्य, प्राण हैं। वे हमारे रोम-रोम में बसे हैं। लंबे संघर्ष के बाद रामभक्तों की तपस्या और बलिदान के बाद एक संकल्प पूरा हो रहा है। कल 5 अगस्त को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण का भूमिपूजन होगा। सारा देश प्रसन्न है।

#5_अगस्त_भगवा_दिवस को श्री राम जी के मंदिर के शिलान्यास की पूर्व संध्या पर भाजपा प्रदेश श्री @vdsharmabjp और मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने चिरायु अस्पताल में भगवान श्री राम की आराधना और पूजन की। pic.twitter.com/2mub6VaXAd

— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) August 4, 2020

“>http://

Exit mobile version