सतना :- शिवराज तुम्हें भगवान कभी माफ नहीं करेंगे, सतना में इलाज के अभाव में एक बच्ची की मौत

सतना :- सतना में स्वास्थ्य विभाग की एक और लापरवाही सामने आई है. इलाज के अभाव में एक बाप ने अपनी नन्ही परी को खो दिया. 

 बच्ची के पिता ने बताया कि उन्होंने 108 नंबर पर कल  सुबह 6:00 बजे से फोन करना शुरू किया था पर एंबुलेंस दोपहर के 12:00 बजे आई. जब तक बच्ची मौत के मुंह में समा गई थी. पिता ने बताया कि वह जब भी बार-बार फोन करते उधर से एक ही जवाब आता कि 15 मिनट में पहुंच रहे हैं और 10 मिनट में पहुंच रहे हैं पर 12:00 बजे तक कोई भी नहीं आया.

 बच्ची की तबीयत खराब थी उसे उल्टी दस्त हो रहा था.

 स्वास्थ्य विभाग की मध्य प्रदेश में यह चरमराई व्यवस्था साबित करती है कि प्रदेश के स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती ही जा रही हैं। 

 पिता अस्पताल के सामने अपनी नन्हीं परी की गर्दन को  बार-बार सीधा कर रहा है, जैसे वह बिटिया के जीवित होने पर हमेशा किया करते हैं.

 

 

Exit mobile version