CAB बिल पर शिवराज सिंह ने कांग्रेस की तुलना पाकिस्तान से की

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कल बोल रहे थे कि नागरिकता संशोधन बिल से मानवाधिकारों का हनन हो रहा है और कांग्रेस भी इस बिल का विरोध कर रही है। पाकिस्तान जो कहता है, वही भाषा कांग्रेस बोलती है। 

कांग्रेस धोखा देने में माहिर है। जब देश आज़ाद हुआ तो कश्मीर में इन्होंने धारा 370 लगा दी। कश्मीर का मुद्दा यदि पं. नेहरू की जगह सरदार पटेल के पास होता तो आज कश्मीरी पंडितों की जो बदतर हालत है, वह नहीं होती।

इसके साथ ही साथ शिवराज सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा की मैंने झारखंड के धनबाद में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार बंधुओं से विचार साझा किया। बड़े ही आश्चर्य और दुःख का विषय है कि नागरिकता संशोधन बिल पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और कांग्रेस के नेता एक ही भाषा बोल रहें है| 

Exit mobile version