सभी खबरें

शिवराज सिंह चौहान ने ली लॉ एंड ऑर्डर कि समीक्षा बैठक,अवैध शराब रोकने बनाया जाएगा सख्त कानून

मध्यप्रदेश/भोपाल:- मध्य प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की इसमें प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद थे. बैठक में अवैध शराब के कारोबार को रोकने जैसे मुद्दे पर चर्चा हुई.बैठक के बारे में जानकारी मिली है कि   सरकार अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए कठोर कानून लाने जा रही है 

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कानून का मुद्दा मंगलवार को होने वाली शिवराज कैबिनेट की बैठक में लाया जा सकता है इतना ही नहीं इस बिल को 9 अगस्त से शुरू हो रहे मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में पास भी कराया जा सकता है. इस बिल में सरकार अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कठोर सजा का प्रावधान करने जा रही है.बता दें की कुछ दिनों से अवैध जहरीली शराब पीने के कारण लोगों की मौत हो चुकी है। जिस वजह से सियासत में आग लगी हुई है। 

बैठक में दूसरे राज्यों से आ रही अवैध शराब की रोकथाम के संबंध में तय किया गया कि एमपी सरकार संबंधित राज्यों से इस विषय पर बात करेगी साथ ही शराब बनाने वाली जो डिस्टलरी नियम विरुद्ध काम करेगी तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button